भूमि विवाद में चार को किया घायल
विष्णुगढ़ : प्रखंड के गंडरो में भूमि विवाद में मारपीट कर चार ग्रामीणों को घायल करने क
विष्णुगढ़ : प्रखंड के गंडरो में भूमि विवाद में मारपीट कर चार ग्रामीणों को घायल करने का आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
घायल सुरेंद्र यादव के थाने ने दर्ज करवाए अपने बयान में कहा है कि पैतृक जमीन का बंटवारा किया जा रहा था। गांव के पंचों के फैसले के तहत खेत के बंटवारे के लिए जमीन की मापी करवाई जा रही थी। इसी दौरान मौके पर कौलेश्वर यादव, गाजो यादव, भागीरथ यादव, तेजो यादव, दिनेश्वर यादव, कैला यादव आकर मिर्ची का पाउडर आंख में डाल दी फिर लाठी डंडा से मारपीट करने लगे।इसमें महेंद्र यादव, झरी यादव, भुवनेश्वर यादव को गंभीर चोटे आई हैं। घटना की शिकायत करने पर थाने में कांड संख्या 153/2018 भादवि की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 506, 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।