मत्स्य कृषकों को मिलता है आवासीय प्रशिक्षण
संस चौपारण मत्स्य पालन को बढ़ावा देने व मत्स्य पालन के जरिये लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने क
संस, चौपारण : मत्स्य पालन को बढ़ावा देने व मत्स्य पालन के जरिये लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रखण्ड के सभी पंचायतों में मत्स्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मत्स्य मित्र मनोज कुमार साव के अगुवाई में सेलहारा पंचायत में पंचायत स्तरीय मत्स्य कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोज कुमार ने उपस्थिति मत्स्य कृषकों को मछली पालन से होने वाले लाभ व सरकार द्वारा मछली पालन के लिए दिये जाने वाले सुविधाओं के बारे में दिया जानकारी। मनोज ने बताया कि राज्य व केंद्र सरकार ने मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए इच्छुक मत्स्य कृषकों को राज्य स्तरीय आवसीय प्रशिक्षण देती है। बताया कि प्रशिक्षण के बाद मत्स्य पालन के लिए कृषको को कुछ सहायता रूपी ऋण दिया जाता है। आगे बताया कि पिछले सप्ताह बच्छई पंचायत के दर्जनों युवकों व युवतियों ने राजस्तरीय प्रशिक्षण में भाग लेकर लौटे है। सेलहारा पंचायत के टोइया में आयोजित गोष्ठी में मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन रजक वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मुकेश रजक मत्स्य पालक कैलाश सिंह ,नंदू रजक ,काली यादव,सोबरन यादव सहित ढेर सारे मत्स्य पालक उपस्थित रहे।