विपक्षी दलों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
हजारीबाग : भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री का पुतला
हजारीबाग : भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अजय कुमार ¨सह के निर्देशानुसार सभी विपक्षी दलों के लोग जुलूस की शक्ल में झंडा चौक पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देव कुमार राज की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस सहित जेएमएम, जेवीएम, राजद सहित वामदल के लोग शामिल थे। कार्यक्रम में शामिल लोग भूमि अधिग्रहण विधेयक वापस लो, नहीं तो इस्तीफा दो के नारे लगा रहे थे। मौके पर भाकपा जिला सचिव कृष्ण कुमार मेहता, माकपा जिला सचिव गणेश कुमार सीटू, जेएमएम के ओम प्रकाश मेहता, निसार अहमद, फाब्ला के रामेश्वर राम कुशवाहा, राजद के गौतम सागर राणा, अर्जुन यादव, हरीश श्रीवास्तव, भुवनेश्वर पटेल, संजर मल्लिक, संतोष कुमार, झाविमो के उत्तम महतो, कुमकुम देवी, विनोद गुरू, कांग्रेस के विनोद ¨सह, जमाल अहमद, राजू चौरसिया, राजेंद ¨सह, सच्चिदानंद पांडेय, भोला अंसारी, प्रवीरण कुमार, दीपक कुमार, अफरोज आलम, तस्लीम अंसारी, दीपक सिन्हा, अमरितेश कुमार, कमरुज्जमां, अजय गुप्ता, अनुप चौरसिया, निसार अहमद, आरफ अली, धीरेंद्र ¨सह, दशरथ प्रसाद आदि शामिल थे।