जलौंध दुर्गा पूजा समिति का गठन
संवाद सूत्र इचाक प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंडा जलौंध के प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 09:03 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 09:03 PM (IST)
संवाद सूत्र इचाक: प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंडा जलौंध के प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अर्जुन सिंह व संचालन गणेश नारायण गुप्ता ने किया। बैठक में जलौंध, चंदा, तेतरिया, उरुका और लोहड़ी के दर्जनों ग्रामीण समेत गणमान्य लोग उपस्थित हुए। शारदीय दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर ग्रामीणों ने कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्व सम्मति से जयप्रकाश कुमार मेहता को अध्यक्ष व दिगंबर सिंह को सचिव तथा दिनेश्वर राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न लोगों को पूजा समिति का सदस्य बनाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें