मुखिया संघ ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
दारु : प्रखंड मुख्यालय के समक्ष दारु मुखिया संघ के तत्वावधान में सभी मुखियाओं ने एक दिवसीय धरना
दारु : प्रखंड मुख्यालय के समक्ष दारु मुखिया संघ के तत्वावधान में सभी मुखियाओं ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता पुनाई पंचायत की मुखिया विनीता देवी ने की।
धरना के माध्यम से झारखंड सरकार के द्वारा ग्राम विकास समिति व आदिवासी विकास समिति गठन का पूरे झारखंड के मुखिया द्वारा विरोध की जा रही है। धरना के उपरांत मांगों से सम्बंधित राज्यपाल के नाम दारु बीडीओ यूनिका शर्मा को सौंपा गया। मांग पत्र में सरकार के द्वारा वर्तमान में ग्राम विकास समिति व आदिवासी विकास समिति गठन को पुन: सरकार वापस लेने की मांग की गई है। मुखिया संघ के जिला प्रवक्ता महेंद्र राम ने कहा कि अगर सरकार वापस नही लेती है तो सभी मुखिया सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे। इस पर सरकार नही मानेगी तो सामूहिक इस्तीफा देंगे। मौके पर दिलीप कुमार, वीरेंद्र यादव, ¨चता देवी, शांति देवी, राखी देवी, त्रिलोकी यादव, लक्ष्मी देवी, सहित कई लोग शामिल थे।