भाजपा ने दिया विपक्ष को जमकर घेरा
हजारीबाग : सदर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप न
हजारीबाग : सदर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने कहा कि जिस बिल को लेकर विपक्ष लोगों को बरगला रही है। उससे उसका ही नुकसान होना है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को किसानों और उनके हित से कोई लेना देना नहीं है। 70 साल तक जिस किसान की छाती पर बैठकर उनके खिलाफ ही योजना बनाती रही, आज वहीं कांग्रेस किसानों की हितैषी बन रही है। बताया की पहली सरकार है जिसने राज्य के किसानों के भले के लिए उनके लिए हितकारी बिल लाकर उनकी इच्छा की वकालत की है। भाजपा के वक्ताओं ने अधिग्रहण की पीछे का लाभ, उसका सच को विस्तार से बताया। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान अपना हित और लाभ-हानि बढि़या से समझती है। विपक्ष की योजना धरी की धरी रह जाएंगी। बताया कि इनके बहकावे में लोग आने वाले नहीं है। उन्होंने चुनौती दी कि बिल को लेकर कोई भी पार्टी किसान के हित और अहित पर चर्चा कर सकते हैं। बताया कि भाजपा प्रारंभ से हीं जनहित, देशहित और किसानहित के लिए काम करती रही है। धरना में अनिल सिन्हा, प्रखंड मंडल अध्यक्ष के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।