यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अज्ञात शव से लेकर अज्ञात लोगों की सेवा में तत्पर है मुक्तिधाम सेवा संस्थान
अज्ञात शव से लेकर अज्ञात लोगों की सेवा में तत्पर है मुक्तिधाम सेवा संस्थान

अज्ञात शव से लेकर अज्ञात लोगों की सेवा में तत्पर है मुक्तिधाम सेवा संस्थान
संवाद सहयोगी हजारीबाग : शहर की स्वयं सेवी संस्था मुक्तिधाम सेवा संस्थान अपने संस्थापक सचिव नीरज कुमार की अगुवाई में विगत दो वर्षों से अज्ञात शव से लेकर अज्ञात लोगों की सेवा में तत्पर है। संस्थान के द्वारा सेवा के अपने दो वर्षों में अब तक सौ से अधिक शवों का उनके धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है। साथ ही कहीं से भी भूले भटके लोगों को ओल्ड एज होम में रखकर उनकी सेवा का कार्य कर रहे हैं। गौरतलब है कि नीरज कुमार की संस्थान कोविड 19 की वैश्विक महामारी के दौरान बड़ी संख्या में कोविड से मरने वाले लोगों का अंतिम संस्कार करने का कार्य किया है। एक बार फिर गुरुवार की सुबह दारू थाना प्रभारी के द्वारा प्रखंड मुख्यालय से पांच सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना देने पर नीरज कुमार वहां पहुंचे और उक्त महिला के शव को शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल लाए। इसके बाद ही मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा सका। सेवा के कार्यों को लेकर समाजसेवी नीरज कुमार का कहना है कि अज्ञात एवं ज्ञात लोगों की सेवा कर आत्मिक संतुष्टि का अनुभव होता है।
