Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विसर्जन जुलूस देखने जा रहे किशोर से मारपीट, मौत, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 06 Feb 2022 09:47 PM (IST)

    संसू बरही (हजारीबाग) बरही थाना अंतर्गत नईटांड गांव में रविवार संध्या विसर्जन जुलूस देखने ...और पढ़ें

    Hero Image
    विसर्जन जुलूस देखने जा रहे किशोर से मारपीट, मौत, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

    संसू, बरही (हजारीबाग) : बरही थाना अंतर्गत नईटांड गांव में रविवार संध्या विसर्जन जुलूस देखने जा रहे 17 साल के किशोर रूपेश कुमार की एक दूसरे समुदाय से मारपीट के बीच मौत हो गई। वह नईटांड ग्राम निवासी सिकंदर पांडे का पुत्र था। मारपीट में रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रूपेश अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रामीणों के अनुसार रूपेश सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस देखने जा रहा था। इसी बीच दूसरे समुदाय के साथ मारपीट हो गई। मारपीट क्यों किस बात को लेकर हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

    इधर, किशोर की मौत को लेकर इलाके में तनाव फैल गया। ग्रामीणों द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद शांति व विधि व्यवस्था कायम रखने को लेकर प्रशासन द्वारा इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

    जानकारी मिलते ही एसडीओ पूनम कुजूर, डीएसपी नजीर अख्तर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को नियंत्रित करते हुए मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस की तत्परता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रित हो गया। वहीं बरही अनुमंडलीय अस्पताल में मृतक के शव को देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। बरही अस्पताल में शोक संतप्त परिजनों से भेंट करने पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सछ्वावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, सचिव कुंदन कुमार शर्मा, युवा नेता रितेश गुप्ता, विहिप के गुरुदेव गुप्ता, नंद किशोर कुमार आदि पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। इधर, बरही में इस घटना को लेकर अफवाहें गर्म हो गई हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल मामला शांत है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।