जेपी कारा में भिड़े कैदी, तीन घायल
हजारीबाग जेपी कारा में बंद कैदियों के दो गुटों के बीच शुक्रवार को जमकर मारपीट हो गइ
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 07:33 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 07:33 PM (IST)
हजारीबाग : जेपी कारा में बंद कैदियों के दो गुटों के बीच शुक्रवार को जमकर मारपीट हो गई। हांलाकि जेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि नही की है। वही सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार
शुक्रवार को हुई इस झड़प में तीन कैदी घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि इनमें शमीम नाम के कैदी का पांव टूट गया है, और राहुल तथा मुन्ना यादव भी घायल है। वहीं दूसरी ओर विभिन्न मांगों को लेकर जेपी कारा में शुक्रवार को बंदी भूख हड़ताल पर रहे। इस दौरान पूरे दिन कैदियों ने कुछ नहीं खाया। इस बाबत खबर लिखे जाने तक जेपी कारा के जेल अधीक्षक और सरकारी नंबर पर फोन करने कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया। लेकिन फोन नहीं उठाया। कैदियों ने घायलों को इलाज नहीं कराने का भी आरोप लगाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें