पूर्व मुखिया सह कांग्रेस नेता का निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह इचाक के पूर्व मुखिया राजनारायण प्रसाद का आज निधन ह
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 08:34 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 08:34 PM (IST)
संसू, इचाक : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह इचाक के पूर्व मुखिया राजनारायण प्रसाद का आज निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। वे अपने जीवन काल मे हमेशा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहे। लंबे वर्षो के राजनीति में उनकी अलग पहचान थी। इचाक में वे राजो बाबू के नाम से प्रसिद्ध थे। वे अपने पैतृक आवास इचाक में गुरुवार सुबह पौने आठ बजे अंतिम सांस लिए। उनका अंतिम संस्कार आज बनारस में किया जाएगा। इसकी जानकारी कांग्रेस जिला सचिव लखन कुमार मेहता ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें