Move to Jagran APP

कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

हजारीबाग : विगत उपचुनावों के नतीजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। क

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 07:23 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 07:23 PM (IST)
कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

हजारीबाग : विगत उपचुनावों के नतीजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। कांग्रेस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। ये बातें जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष देव कुमार राज ने लोगों को संबोधित करते हुए कही। वे कांग्रेस के जिला कार्यालय कृष्णवल्लभ आश्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

loksabha election banner

इससे पूर्व केक काटका0र राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के नवनियुक्त प्रवक्ता डा. जमाल अहमद व सच्चिदानंद पांडे का भव्य स्वागत किया गया। वहीं इंटक नेता विनोद ¨सह ने उपस्थित लोगों से राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर संकल्पित होकर कांग्रेस पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। विधानसभा प्रभारी शशिमोहन ¨सह ने कहा खनिज संपदा से भरपूर होने पर भी राज्य में लोग भूख से मर रहे हैं। ऐसी सरकार को हमें संगठित होकर अगले चुनाव में उखाड़ फेंकना है। जबकि युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने कहा कि हमारी पार्टी ने देश हित के लिए जो कुर्बानियां दी है, उसे देश भूल नहीं सकता है।

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ही इस देश के लोगों का सही मायने में भला कर सकती है। कार्यक्रम में बीसी मिश्रा, अजय गुप्ता, राजेन्द्र ¨सह, दारोगा अंसारी, सुरजीत नागवाला, साजिद अली खान, डा प्रकाश कुमार, संजय तिवारी, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.