गरीब किसानों के लिए बनेगा कोल्ड स्टोरेज
बड़कागांव : बड़कागांव गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में भारतीय श्रमिक स्वावलंबी सहकारी
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 05:47 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 05:47 PM (IST)
बड़कागांव : बड़कागांव गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में भारतीय श्रमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद अयूब अंसारी ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि सिद्धार्थ जैन ने कहा कि बड़कागांव में गरीब किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा से बात की गई है। जैन ने समिति से जुड़े सभी लोगों को रोजगार दिलवाने का भी आश्वासन दिया है। समिति की अगली बैठक एक जुलाई को की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें