Move to Jagran APP

भाजपा में जिलाध्यक्ष को ले खूब चल रही अटकलबाजियां

संवाद सूत्र टाटीझरिया पहली दफा भाजपा को हजारीबाग में जिलाध्यक्ष के मनोनयन को ले काफी मत्

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 08:59 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 08:59 PM (IST)
भाजपा में जिलाध्यक्ष को ले खूब चल रही अटकलबाजियां
भाजपा में जिलाध्यक्ष को ले खूब चल रही अटकलबाजियां

संवाद सूत्र टाटीझरिया : पहली दफा भाजपा को हजारीबाग में जिलाध्यक्ष के मनोनयन को ले काफी मत्थापेची करनी होगी। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद अब 28 फरवरी तक जिलाध्यक्ष की घोषणा होने की बात कही जा रही है। भाजपा के अंदर और बाहर सभी का ध्यान जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर टिकी हुई है। टुन्नू गोप के जिलाध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होते हीं, अगले जिलाध्यक्ष की खोज तेज हो गई है।

loksabha election banner

अब तक के भाजपा जिलाध्यक्ष की बात की जाए तो काशीलाल अग्रवाल, प्रो केपी शर्मा, भैया बांके बिहारी लाल, रंजीत कुमार सिन्हा, बैजनाथ प्रसाद गुप्ता,राजकुमार लाल, हरि प्रकाश ओझा, शिव शंकर गुप्ता, टुन्नू गोप के हाथों में कमान थी। शुरआती दिनों में वोटिग द्वारा जिलाध्यक्ष का चयन होता था। भाजपा जबसे सत्तासीन हुई है। पार्टी के अध्यक्षों का मनोनयन ही होते आ रहा है। मनोनयन में कार्यकर्ताओं को सांसद-विधायक, प्रभारी और प्रदेश के प्रभावी नेताओं का गणेश परिक्रमा करने में काफी फजीहत होने लगी है। इन दिनों यह चर्चा सरेआम है कि अगला जिलाध्यक्ष सांसद व विधायक दोनो के करीबी रिश्ते वाले नेता हीं बनेंगे।

फिलहाल दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है, जिनमें अनुपम सिन्हा, विपिन सिन्हा, भैया अभिमन्यु प्रसाद, शिव शंकर गुप्ता, अशोक यादव, सुदेश चंद्रवंशी, टोनी जैन, विवेकानंद सिंह ,अजय साहू प्रमुख हैं। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि इन नामों से इत्तर भी कोई नया चेहरा भी जिलाध्यक्ष बनकर आ सकता है। दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि इस बार 50 वर्ष की आयु के अंदर वाले को ही जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है, ताकि संगठन को मजबूती मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.