दुर्घटना में बाइक सवार घायल
संसू विष्णुगढ़ (हजारीबाग) एनएच 100 स्थित विष्णुगढ़ इंटर कालेज के पास सडक पर गिर कर ब
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 09:32 PM (IST)
संसू, विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : एनएच 100 स्थित विष्णुगढ़ इंटर कालेज के पास सडक पर गिर कर बाइक सवार महेश हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह भेलवारा स्थित पुरनापानी गांव का रहने वाला है। घटना रविवार शाम की है। बताया जाता है कि वह बाइक से विष्णुगढ़ से अपने घर पुरनापानी लौट रहा था। इस दौरान एक साईकिल सवार को बचाने की कोशिश करते वह असंतुलित होकर सडक पर गिर कर घायल हो गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा के हिरामन महतो ने उसे उठाकर इलाज के लिए विष्णुगढ़ सीएचसी लाकर भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें