भाई दूज पर बहनों ने भाइयों के लिए रखा व्रत
चरही: भाई-बहनो के बीच के मजबूत रिश्ते का त्यौहार भाई-दूज यम द्वितीया को मनाई गई। अपने प
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 07:16 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 07:16 PM (IST)
चरही: भाई-बहनो के बीच के मजबूत रिश्ते का त्यौहार भाई-दूज यम द्वितीया को मनाई गई। अपने पुरानी मान्यताओं के अनुसार भाई के दीर्घायु के लिए सुबह-सुबह जीभ में कांटे चुभाने की रस्म किया। पुन: चना, सुपारी, गड़ी आदि को कूटकर भाइयों को खिलाकर भगवान से दीर्घायु होने की कामना की। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास द्वितीया को यमराज अपनी बहन के घर गए थे। बहन के हाथ से भोजन ग्रहण कर बहन ने उन्हें दीर्घायु होने की आशीर्वाद दी थी। इसी मकसद को पूरा करने के लिये बहने अपने भाइयों के लिये व्रत रखती हैं। इस अवसर पर चरही, चरही कॉलोनी, तापिन साउथ, तापिन, प्रेमनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-दूज का त्यौहार मनाई गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें