Move to Jagran APP

भय और भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड के निर्माण में बनें सहयोगी

तीसरे चरण के प्रचार के अब चंद दिन ही शेष है ऐसे में विभिन्न दलों

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 08:25 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 08:25 PM (IST)
भय और भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड के निर्माण में बनें सहयोगी
भय और भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड के निर्माण में बनें सहयोगी

संवाद सूत्र विष्णुगढ़ : तीसरे चरण के प्रचार के अब चंद दिन ही शेष है, ऐसे में विभिन्न दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी जेपी पटेल के समर्थन में चुनावी सभा की। मौके पर कहा कि नए भारत के लिए समृद्ध झारखंड का निर्माण करने में सहयोग करे। नए झारखंड में गरीबी, भय, अशिक्षा, बेरोजगारी की कोई जगह नहीं होगी। दूसरे दलों की 14 साल सरकार के कुशासन में नक्सलवाद, बेकारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। इसे पांच साल की भाजपा सरकार ने खत्म किया है। कहा कि कभी विष्णुगढ़ आने का मौका मिला था, तब मैं शहरी विकास मंत्री हुआ करता था। उस समय मुझे यहां से जल्दी चले जाने को कहा जा रहा था। वजह नक्सली का व्याप्त भय था। मैंने ठान लिया था कि भय मुक्त झारखंड का निर्माण करना है। यही वजह है कि लोकतंत्र से खिलवाड करने वालों को मुख्यधारा में लौटने की नीति बनाई गई। कहा परमाणु समझौते और सांसद रिश्वत कांड का अलग झारखंड राज्य की मांग भेंट चढ़ गई। झारखंड के 14 साल के कुशासन में स्थानीय नीति तक बन नहीं पाई थी। मैंने महज 5 साल में स्थानीय नीति बनाकर 1,00,000 युवकों को नौकरी में बहाल किया। जिसमें 13000 सब इंस्पेक्टर की बहाली हुई। जल, जंगल जमीन की बात करने वाली झामुमो के शासन काल में 24 फीसदी जंगल बच गई थी, जिसे मैंने 33 फीसदी किया है। उन्होंने समृद्ध झारखंड के निर्माण के लिए मांडू से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल के वोट करने की अपील की। कहा कि झारखंड के नवनिर्माण में मांडू से श्री पटेल की जीत दिलाने की जबाबदेही यहां की जनता की है। राज्य सभा सदस्य सतीश चंद्र दूबे ने कहा कि गांधी जी के सत्याग्रह स्थल चंपारण से चल कर आया हूं। झारखंड की सडकें सबसे अच्छी है, जिसमें सरपट गाडियां दौड रही है।जमेशदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा के राज में देश को 65 साल के कुशसान से मुक्ति मिली है। पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने कहा कि टेकलाल महतो की यह धरती झारखंड अलग राज्य की है। मौके पर भाजपा के विपिन कुमार सिन्हा, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि शंभूनाथ पाण्डेय, डोमन प्रसाद गुप्ता, किशोर कुमार मंडल, गुरू प्रसाद , महेंद्र राम, छोटी यादव, राजू यादव के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ता एवं ग्रामीण तथा महिलाएं उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.