नाइट शो फिल्म देख लौट रही इंजीनिय¨रग की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास
राजधानी रांची में इंजीनिय¨रग छात्रा को हथियार के बल पर अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया
रांची : राजधानी रांची में इंजीनिय¨रग छात्रा को हथियार के बल पर अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना का वीडियो भी बनाने की कोशिश की गई। ऐन वक्त पर पुलिस को सूचना मिली और छात्रा की अस्मत बचा ली गई। घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। छात्रा अपने तीन दोस्तों के साथ फिल्म देख कर लौट रही थी।
पुलिस ने मौके से देसी पिस्टल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में ¨हदपीढ़ी लेक रोड निवासी मो. सैफ और मो. एरार उर्फ बाबा शामिल हैं। इनके पास से दो गोलियां भी बरामद हुई हैं।
बेंगलुरु में इंजीनिय¨रग की कर रही है पढ़ाई : छात्रा बूटी मोड़ इलाके की रहनेवाली है। वह बेंगलुरु से इंजीनिय¨रग की पढ़ाई कर रही है। मंगलवार रात वह तीन दोस्तों के साथ मेन रोड के जेडी हाई स्ट्रीट स्थित मॉल में नाइट शो फिल्म देखने गई थी। रात 12:30 बजे फिल्म देखकर निकली। इसके बाद दोस्तों संग बिग बाजार के पीछे से कडरू रोड के लिए निकले। छात्रा व उसके दोस्त दो बाइक पर थे। कडरू ओवरब्रिज के पास जैसे चारों पहुंचे, उन्हें दो बाइक पर सवार अपराधियों ने रोक लिया। हथियार तानकर साथ चलने के लिए किया। इस पर ये सभी किसी तरह वहां से तेजी से भागे। लेकिन छात्रा जिस बाइक पर बैठी थी, उसका पीछा कर अपराधियों ने कडरू पेट्रोल पंप के पास रोका और हथियार के बल पर लड़की को अगवा कर लिया। डायल 100 से पुलिस को दी सूचना : छात्रा को अगवा कर अपराधी हरमू ले गए। वहां छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की। कपड़े फाड़कर वीडियो बनाने की भी कोशिश की। इधर छात्रा का एक दोस्त पीछा करते हुए उस जगह पर पहुंचा। वहां से डायल 100 से पुलिस को सूचना दी। जबकि दो दोस्त थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस पहुंची और ऐन वक्त पर अपराधियों को दबोच लिया। उनमें से एक अपराधी ने घर के पीछे अपने हथियार फेंक दिए थे। बुधवार सुबह पुलिस ने इस लोडेड देसी पिस्टल बरामद की। दो दोस्तों को घर छोड़कर लौटने की योजना पड़ी महंगी :
छात्रा के साथ तीन युवकों में एक बूटी मोड़ निवासी युवक है। जबकि दो दोस्त किशोरगंज और हरमू रोड निवासी हैं। फिल्म देखने के बाद सभी ने प्लान बनाया कि हरमू रोड वाले दोस्तों को छोड़ते हुए रातू रोड के रास्ते बूटी मोड़ जाएंगे। यह फैसला महंगा पड़ा।