विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग: आज ही लौटना था ड्यूटी पर... सुबह मंदिर के पीछे फंदे से लटका मिला आर्मी जवान का शव

By Vikas SinghEdited By: Mansi Kumari
Published: Fri, 11 Sep 2026 12:12 PM (IST)

हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में छुट्टी पर आए एक आर्मी जवान का शव काली मंदिर के पीछे फंदे से ...और पढ़ें

आर्मी जवान की फाइल फोटो। जागरण

आर्मी जवान की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. हजारीबाग में छुट्टी पर आए आर्मी जवान का शव फंदे से मिला।

  2. जवान धनंजय कुमार देव को शुक्रवार को ही ड्यूटी पर लौटना था।

संवाद सूत्र, हजारीबाग। कटकमसांडी थाना क्षेत्र की कंचनपुर पंचायत के पुरनाडीह गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक आर्मी जवान का शव काली मंदिर के पीछे रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान पुरनाडीह निवासी रामकुमार देव के पुत्र धनंजय कुमार देव के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना में कार्यरत था और वर्तमान में बंगाल में उसकी पोस्टिंग थी।

बताया गया कि धनंजय करीब एक माह की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। शुक्रवार को ही उसे छुट्टी पूरी होने के बाद ड्यूटी के लिए रवाना होना था। सुबह करीब 7:30 बजे वह घर से घूमने के लिए निकला था। कुछ देर बाद काली मंदिर के पीछे उसका शव रस्सी के सहारे झूलता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

धनंजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी करीब 10 वर्ष पहले सेना में नौकरी लगी थी। वह अविवाहित था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर कटकमसांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

घटना को लेकर कंचनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि सेना जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत जवान की इस तरह की मौत बेहद दुखद और गंभीर विषय है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके। उन्होंने पुलिस से मामले की शीघ्र और गंभीरता से जांच करने की मांग की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे क्या कारण रहा, इसका पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में हाथियों को भगाने का हाईटेक तरीका! मोबाइल से बजेगा सायरन, मधुमक्खियों की आवाज करेगी अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।