हजारीबाग में चोर समझ कर युवक की पिटाई, पुलिस ने बचाई जान Hazaribagh News
Jharkhand. इचाक का विकास कुमार रामनगर पेट्रोल पंप के पास तेल लेने के बाद लघु शंका के लिए एक गली में चला गया था। यहां लोगों ने संदिग्ध मानकर उसे पकड़ लिया।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 04:16 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 04:16 PM (IST)
हजारीबाग, जासं। सदर थाना क्षेत्र के रामनगर में एक युवक मॉब लिचिंग का शिकार होते-होते बच गया। समय रहते बुद्धिजीवियों व पुलिस के सहयोग से उसकी जान बच गई। लोगों ने चोर समझ कर उसे पकड़ लिया था। इसके बाद पोल से बांधकर उसकी पिटाई की। युवक इचाक का विकास कुमार यादव उर्फ राजू यादव है। 35 वर्षीय यह युवक रामनगर पेट्रोल पंप के पास तेल लेने के बाद लघु शंका के लिए एक गली में चला गया था। यहां लोगों ने संदिग्ध मानकर उसे पकड़ लिया। फिर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को बचाकर थाने ले आई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें