Move to Jagran APP

भाजपा जब भी सत्ता में आई किसान कमजोर हुए : आरपीएन

जासं हजारीबाग हजारीबाग में आयोजित कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली में को लेकर कांग्रेसियों म

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 07:24 PM (IST)
भाजपा जब भी सत्ता में आई किसान कमजोर हुए : आरपीएन

जासं, हजारीबाग : हजारीबाग में आयोजित कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली में को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह दिखा। हजारीबाग की सड़कों पर ट्रैक्टर भी काफी संख्या में दिखे। गाजे-बाजे के साथ हजारीबाग के अलावा चतरा, कोडरमा व रामगढ़ से ट्रैक्टर लेकर कांग्रेस समर्थक कई किसान रैली में पहुंचे। ट्रैक्टरों की संख्या देखकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह भी काफी गदगद दिखे। कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान उन्होंने जमकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि भाजपा जब-जब सत्ता में आई है तब तब देश का किसान कमजोर हुआ है। यह भी कहा कि केंद्र की सरकार का कहना है कि वह किसानों की आय दोगुना करेगी मगर हुआ यह कि सरकार ने पेट्रोल का दाम दोगुना कर दिया। आरपीएन सिंह प्रमंडलीय मुख्यालय हजारीबाग में आयोजित राज्य स्तरीय किसान ट्रैक्टर रैली के अवसर पर बोल रहे थे। कहा, जब वह रामगढ़ होते हुए हजारीबाग आ रहे थे तो रास्ते भर किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए चले आ रहे थे। मगर भाजपा के लोगों का कहना है कि सभी ट्रैक्टर शो रूम वाले हैं। दर असल भाजपा के लोगों को किसान और खेती किसानी से वास्ता नहीं रहा है। उन्हें नए और पुराने ट्रैक्टर का पता नहीं है। इसी लिए वह सिर्फ शोरूम की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जब तक तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक आंदोलनकारी किसानों का साथ देती रहेगी। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस हमेशा का किसानों का साथ देती रही है। आज जब कि तीन काले कृषि कानूनों को लेकर किसान सड़क पर हैं तो कांग्रेस पूरी ताकत से उनका साथ देती रहेगी और केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा। कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली में आयोजित सभा का संचालन जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह और प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम के प्रभारी झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सुबोध कांत सहाय, सांसद गीता कोड़ा, हजारीबाग प्रभारी इरफान अंसारी, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, रामगढ़ विधायक ममता देवी, विधायक विल्सन कोंगाड़ी, बेरमा विधायक कुमार जयमंगल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जयशंकर पाठक आदि ने भी संबोधित किया। इससे पहले प्रमंडल के विभिन्न जिलों व प्रखंडों से भारी संख्या में लोग शहर के अलग अलग निर्धारित मार्गों से ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए हजारीबाग पहुंचे। रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। इस दौरान कई लोग हल बैल पर सवार होकर भी रैली में पहुंचे।

loksabha election banner

--------------

ट्रैक्टर तो खूब थे लेकिन कार्यकर्ता कम दिखे

ट्रैक्टर रैली में हालांकि ट्रैक्टर भारी संख्या में पहुंचे वहीं नेताओं के वाहन भी काफी संख्या में भरे थे। मगर मटवारी गांधी मैदान की क्षमता से बहुत कम लोग सभा स्थल पर पहुंचे। सभा स्थल में काफी कुर्सियां खाली दिखाई दी। वही कार्यक्रम भी निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से प्रारंभ हुआ। वहीं सभा के दौरान थोड़ी देर बूंदा-बांदी होने से भी कुछ लोग वापस लौट गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.