कांग्रेस की किसान ट्रैक्टर रैली आज, तैयारी पूरी
हजारीबाग गांधी मैदान मटवारी में शनिवार होने वाली ट्रैक्टर रैली को लेकर कांग्रेस की
हजारीबाग : गांधी मैदान मटवारी में शनिवार होने वाली ट्रैक्टर रैली को लेकर कांग्रेस की ओर से सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख रैली को लेकर जहां पिछले एक सप्ताह से हजारीबाग में पूरी ताकत झोंक हुए हैं। वहीं बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, बरही विधायक उमाशंकर अकेला भी ट्रैक्टर रैली के बहाने अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। विधायक अंबा प्रसाद ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर किसानों के साथ होने का दावा किया। जिला कांग्रेस ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। रैली को लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। प्रशासन की ओर से रैली को लेकर रूट चाट जारी किया है। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने स्वयं हीं शहर में भ्रमण कर किसानों को रैली में आने का निमंत्रण दिया। वहीं स्वयं मीठा तालाब स्थित सब्जी बाजार पहुंच कर किसानों से बात की, उन्हें निमंत्रण दिया। करीब 20 मिनट तक कृषि मंत्री बाजार में रहे। उन्हें किसानों ने पपीता सहित अन्य सामान भी भेट किया। शहर को झंडा बैनर और पोस्टर से पाट दिया गया है। जगह जगह तोरणद्वार लगाए गए है। देर संध्या तक कांग्रेस कार्यालय में आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक की गयी। कार्यकर्ताओं उनके कद के हिसाब से काम का भी बंटवारा किया गया है। कृषि मंत्री ने रैली में हजारों लोगों का आने का दावा किया है।
रैली के प्रशासन के निर्धारित रुट
चरही मांडू की ओर से आने वाले ट्रैक्टर बायपास होकर चानो भाया अमृतनगर बायपास होकर कोर्रा पहुंचेंगे। यहां से वे बाबूगांव चौक होकर मटवारी मैदान पहुंचेंगे। इसी तरह इचाक बरही और चौपारण पदमा से आने वाले ट्रैक्टर नगवां बायपास होकर अमृतनगर पहुंचेगे। यहां से वे कोर्रा होकर मटवारी में प्रवेश करेंगे। इसी तरह चतरा कटकमसांडी की ओर से आने वाले ट्रैक्टर इंद्रपूरी होकर सीधे जिला परिषद चौक मटवारी जाएंगे। बड़कागांव की ओर से आने वाले ट्रैक्टर सिमरा रेस्ट हाउस, विवेकानंद स्कूल होकर कारगिल पंप पहुंचेगे। वहां से कार्मेल चौक होते हुए पीडब्लूडी चौक, पीटीसी चौक होकर मटवारी जाएंगें। वहीं कटकमदाग की ओर से आने वाले ट्रैक्टर खीरगांव कब्रिस्तान होकर इमली कोठी निकलेंगे। यहां से वे हुरहुरु होकर कारगिल पंप जाएंगे।