कृषि कानून किसान विरोधी, वापस ले सरकार : मंत्री
कटकमसांडी (हजारीबाग) केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानून के खिलाफ आगामी 20 फ
कटकमसांडी (हजारीबाग) : केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानून के खिलाफ आगामी 20 फरवरी को किसान रैली को सफल बनाने को लेकर कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय में एक जनसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस द्वारा आयोजित इस जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि सह सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने जनसमूह को संबोधित कर कहा कि केंद्र सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। भाजपा के कार्यकाल में आम अवाम बेरोजगारी, भूखमरी व महंगाई से जूझ रही है। भाजपा सरकार जन विरोधी व किसान विरोधी है। सभा को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने संबोधित कर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर काला कृषि कानून जबरन थोपा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ढाई महीने से किसान कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत हैं। फिर भी केंद्र सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। सभा को जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, कांग्रेस पंचायती राज के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, डा. आरसी मेहता, इंटक के साजिद खान आदि ने खिताब कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया और आगामी 20 फरवरी को किसान रैली को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के किसानों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कटकमसांडी जाने के क्रम में पेलावल में भी स्वागत सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन मनोज मोदी ने किया। जबकि अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्षा कुवांरी बखला, जिला उपाध्यक्ष सरयू यादव, प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव, राजकिशोर सिंह, मनोज मोदी, इंद्रदेव यादव, मुखिया रहमत अंसारी, मुमताज शाह आलम,
मिस्वाहुल इस्लाम, मुखिया नूरजहां, पंसस प्रतिनिधि मो. कमालुद्दीन मुमताज आलम सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर विधि संधारण हेतु डीएसपी अमिता लकड़ा, पुलिस इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा, बीडीओ रेणु कुमारी, सीओ अनिल कुमार, थानाप्रभारी अरूण कुमार रवानी, ओपी प्रभारी विकर्ण कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे(