Move to Jagran APP

चीन के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) लद्दाख में भारतीय सैन्य जवानों की शहादत के बाद से देशभर के लो

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 08:06 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 08:06 PM (IST)
चीन के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन
चीन के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) : लद्दाख में भारतीय सैन्य जवानों की शहादत के बाद से देशभर के लोगों में चीन के खिलाफ गुस्सा है। शुक्रवार को बरही चौक पर भाजपा नेता पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव की अगुवाई में चीन में बने समान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में स्लोगन लिखे तख्ती दिखाते हुए उनके सामानों का विरोध जताया। पूर्व विधायक ने कहा कि चीन धोखा देने में माहिर है। देशवासियों द्वारा एकजुटता के साथ चीनी सामानों का बहिष्कार ही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही कहा कि किसी भी भारतीय को चीन में बने सामान का प्रयोग नहीं करना चाहिए। स्वदेशी सामान भारत की उन्नति का बेहतर मार्ग बनेगा। मौके पर वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, पूर्व जीप सदस्य अर्जुन साव, अजय दुबे, गुरुदेव गुप्ता, मुखिया हरेंद्र गोप, छोटन ठाकुर, राजकुमार केशरी, आकाश जयसवाल, अमित सिंह उर्फ छोटू, किशोरी सिंह, पंकज वर्णवाल, रितेश गुप्ता, प्रद्युम्न सिंह, राजू केशरी, जीतेन्द्र ठाकुर, छोटु सिंह, राजेंद्र चंद्रवंशी, उमेश यादव, सुधीर यादव, विक्की यादव, लालजी यादव, विपिन सिन्हा, राजेंद्र चन्द्रवंशी, भीम यादव, सीता राम यादव, किशोर ठाकुर, नीरज ठाकुर आदि उपस्थित थे। चीनी सामानों को जलाकर जताया विरोध

loksabha election banner

संसू, (हजारीबाग) इसी कड़ी में शुक्रवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा स्थानीय रामनगर में चीनी सामानों और चीन सरकार के तस्वीर को भी जलाया गया। साथ ही भारत माता की जय, शहीद जवान अमर रहे के नारे भी लगाए गए। मौके पर युवा एभीकेएम के जिला अध्यक्ष शाशिकांत, गौतम किशोर, शत्रुधन प्रसाद, अजय अम्बष्ठ, आशीष सिन्हा, सुनील कुमार, मनोज कुमार, प्रभात कुमार, कृष्णकांत, राधा रानी, स्नेहा नवनीत मुख्य रूप से उपस्थित थे। झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जासं, हजारीबाग: झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा ने 20 वीर सेनानी के शहादत पर शहीद स्थल जा कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि कुजूर ने चीन के इस कायराना हरकत का पुरजोर विरोध जताया। भारत सरकार को इस कायराना हरकत पर मुँहतोड़ जवाब देना चाहिए। साथ यह अपील किया कि चाइना का पूरी तरह से विरोध करें उसके बनाये सामान का भी विरोध करना चाहिए उसे आर्थिक रूप से आगे बढ़ने से रोकना होगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय सदस्य खलील अंसारी, झामुमो बड़कागांव के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, चंदन सिंह अध्यक्ष ह•ारीबाग •िाला छात्र संघ, रितेश तिवारी, पूर्व विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष, तरंग ग्रुप के निदेशक अमित गुप्ता, आनंद साह, पीयूष कुमार सिन्हा, आकाश वर्मा, अभिषेक आनंद, सौरव उपाध्याय, अजय मेहता, अनुप राजेश लकड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे। निगम कर्मियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संस, हजारीबाग : नगर निगम के कर्मचारियों ने चीन और भारत के बीच हुई झड़प में देश के वीर अमर शहीदों को दो मिनट मौन सभा कर भारत माता के वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चीन की धोखाधडी को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त् किया गया। इस मौके पर भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन के विवेक वाल्मीकि, दीपक गोस्वामी, गौतम राम, हरदयाल राम, चुन्नू राम, ज्योति चंद्र, दीपक कुमार, मुरली राम, जीवन तिवारी, चंदन ठाकुर सहित निगम के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.