30 नए विशेष दाल-भात केंद्रों में मिलेगा निश्शुल्क भोजन
हजारीबाग गरीबों असहायों वंचितों दिहाड़ी मजदूरों को लॉक डाउन अवधि में निश्शुल्क
हजारीबाग : गरीबों, असहायों, वंचितों, दिहाड़ी मजदूरों को लॉक डाउन अवधि में निश्शुल्क भोजन दिलाने के लिए जिला प्रशासन के आपूर्ति शाखा ने पहल करते हुए 30 नए विशेष दाल भात केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन इन केंद्रों के संचालकों को एक रुपए प्रति किलो की दर से चावल उपलब्ध कराएगा। संचालक को चावल, चना, सोयाबीन मुफ्त दिया जाएगा। प्रतिदिन अधिकतम 200 लोगों के भोजन बनाकर खिलाने का राशन यथा चावल, चना, सोयाबीनबड़ी जिला आपूर्ति कार्यालय से सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए राशन की आपूर्ति करने वालों को चिन्हित कर उन्हें अधिकृत किया गया है। ईचाक, कटकमसांडी व डाडी में विजय जैन, विष्णुगढ़, चलकुसा, बरकट्ठा में मो. अत्ताउल्लाह, दारू, टाटीझरिया में जय माता दी ट्रेडर्स, बड़कागांव, केरेडारी सदर व पदमा में मां दुर्गा ट्रेडर्स एवं चौपारण, बरही, कटकमदाग चुरचू में दिनेश पासवान दाल-भात केंद्रों को राशन की आपूर्ति करेंगे। आपूर्ति पदाधिकारी शैलप्रभा कुजूर के अनुसार गरीबों, असहायों, राहगीरों आदि को इन केंद्रों में नि:शुल्क दोपहर व रात का भोजन की व्यवस्था की जा रही है। लाभुकों को पांच रुपए का भुगतान नहीं करना होगा। इसकी भरपाई विभाग के द्वारा केंद्र संचालकों को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। उन्होंने बताया जिला में 29 नए नि: शुल्क दाल भात केंद्र का संचालन प्रारंभ किया गया है बरही प्रखंड के भडारो, गोरियाकरमा, कोल्हूआकला में, पदमा प्रखंड के रोमी में, इचाक प्रखंड के देवकुली तथा नावाडीह में, सदर प्रखंड के थाना भवन सिलवार में, दारू प्रखंड के झुमरा बाजार तथा कविलासी में, बिष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो चौक व चौथा में, कटकमदाग प्रखंड के खपरियौवा, सुल्ताना तथा कूद में, टाटीझरिया प्रखंड के धर्मपुर तथा झरपो में, बरकट्ठा प्रखंड के चुगलामो, चेचकपप्पी में तथा गोरहर में, चौपारण प्रखंड के बहेरा, चैथी व करमा में, चुरचू प्रखंड के चरही तथा आंगों में, डाडी प्रखंड के टोंगी व गिद्दी, कटकमसांडी प्रखंड के डोटोकाला व कंचनपुर में, केरेडारी प्रखंड के चट्टी बरियातू में दाल भात केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने बताया इन केंद्रों का संचालन महिला मंडलों के द्वारा कराया जा रहा है।