राज्य में महादलित आयोग का हो गठन
हजारीबाग झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल ने विधानसभा पटल
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 09:18 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 06:17 AM (IST)
हजारीबाग : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल ने विधानसभा पटल पर झारखंड में'महादलित आयोग'के गठन हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष प्रश्न रखा। विधायक श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार सहित कई अन्य राज्यों में महादलित आयोग का गठन हो गया है। इसके तहत उक्त राज्यों में दलित समुदाय की समस्याओं पर त्वरित समाधान किया जाता है ।
उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि क्या अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी महादलित आयोग के गठन पर सरकार विचार करती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें