सड़क पर जल जमाव से हो रही है परेशानी
विष्णुगढ़ गत दिनों हुई बारिश से विष्णुगढ़ के मार्ग के कई जगहों में पानी जमा है। इसम
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 09:13 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 09:13 PM (IST)
विष्णुगढ़ : गत दिनों हुई बारिश से विष्णुगढ़ के मार्ग के कई जगहों में पानी जमा है। इसमें विष्णुगढ़ हास्पीटल चौक से चेडरा जाने वाले मार्ग में जमा पानी से राह चलना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से प्रखंड मुख्यालय, सीएसची के अलावा चेडरा रिहाइशी इलाका ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा सैकड़ों वाहनों की आवाजाही नित्य होती है। पर बीच मार्ग में जमा पानी से इस मार्ग से आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। दरअसल इस पक्के मार्ग के उपरी और नीचे का भाग उथली है। इससे हल्की बारिश होने पर मार्ग के बीच में पानी जमा हो जाता है। मार्ग में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण इसका एकमात्र उपाय है। इसका अभी अभाव बना हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें