शिक्षा के साथ-साथ खेल जीवन का अभिन्न अंग : कुलसचिव
जासं हजारीबाग आइसेक्ट विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास को बढ़ावा देने के उ
जासं, हजारीबाग : आइसेक्ट विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ इंडोर खेलों शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताओं के साथ किया गया। वार्षिक खेल उत्सव की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसके श्रीवास्तव व कुलसचिव डॉ मुनीष गोविद ने संयुक्त रूप से की। तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल उत्सव में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम, बैडमिटन, शतरंज, टेबल टेनिस सहित कई खेल आयोजित किए जाएंगे और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविद ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए कहा कि खेल शैक्षणिक जीवन का अहम हिस्सा है और एक सफल विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास में मदद करने के साथ-साथ जीवन में सफल और स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है। आगे कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। यही वजह है कि लगातार विश्वविद्यालय की ओर से खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन कराए जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों में उत्साह भरते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि नौजवानों को धर्म के स्थान पर मैं खेल के मैदान में देखना चाहता हूं। हमारे युवा फौलादी और मजबूत हों। उन्होंने कहा कि हमारे युवा विवेकानंद जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करें। युवा खेल और पढ़ाई में मन लगाएंगे तो जाहिर सी बात है कि वह कई दुर्गुणों से दूर हो जाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसके श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों में अनुशासन और एकजुटता की भावना पैदा करने के लिए खेल अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि खेलों से ना केवल शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास में भी खेल की रचनात्मक भूमिका बनती जा रही है। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे आयोजन अहम हो जाते हैं। खेल उत्सव के पहले दिन कैरम व शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें कृष्ण कुमार दांगी, पवन कुमार, पुरन प्रकाश, आर्यन वर्मा, सुरयांशु राज, शांभवी कुमारी, इंद्रजीत, जसवंत कुमार सिंह, अनमोल कृष्णन, प्रभात कुमार, गौतम नवीन, नवीन कुमार, विमलेश, राजकुमार, शैलेश कुमार, शेखर कुमार, विकास कुमार, अमन राज, विनय कुमार, अमन कुमार व आकाशदीप सहित कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। कैरम में बीसीए के नवीन कुमार और विमलेश कुमार की जोड़ी ने फैजान खान और संदीप कुमार की जोड़ी को हराकर जीत दर्ज की ढ्ढ वहीं शाम्भवी कुमारी ने सुर्यान्शु को शतरंज में परास्त कर प्रथम स्थान प्राप्त की ढ्ढ प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिटन और टेबल टेनिस आयोजित किए जाएंगे ढ्ढ उक्त जानकारी इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ रूद्र नारायण ने दी। मैच रेफरी की भूमिका कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष रितेश कुमार ने निभाई। वहीं खेल सहायक की भूमिका में आशीष कुमार, उदय रंजन व मुकेश कुमार का अहम योगदान रहा।