बाबूलाल की घर वापसी पर जाताया हर्ष
हजारीबाग राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मंराडी का भाजपा में घर वापसी पर भाजपा का
हजारीबाग : राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मंराडी का भाजपा में घर वापसी पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में हर्ष है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सुनील साहू, मनमीत अकेला, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष तल्लत शब्बीर उर्फ बाबू खान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सर्वेद्र मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशिष सोनी, अनूप चंद्रवंशी, पवन साहू, बाबी कुमार, मुलचंद साहू समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त् किया है। बाबू खान ने कहा कि बाबूलाल के आने से संगठन का और प्रभाव बढ़ेगा। वे संघ के स्वंयसेवक से लेकर भाजपा में शीर्ष तक गए। उनके व्यवहार और विचार आज भी देशहीत, समाज और राज्यहीत के लिए है।