दीवार पर उकेरी कलाकृतियां
विष्णुगढ़ प्रखंड के बरहमोरिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के नौनिहालों ने स्कूल की दीवार
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 09:15 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 06:13 AM (IST)
विष्णुगढ़ : प्रखंड के बरहमोरिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के नौनिहालों ने स्कूल की दीवार पर कलाकृतियां बना कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। बीते हाल के दिनों स्कूल की रंगाई कराई थी। साफ सुथरे दीवार पर नौनिहालों ने पशु पक्षियों के अलावा पेड़ पौधों का चित्र बनाकर कला के प्रति खुद के गहरे लगाव का दर्शाने की कोशिश की है।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के दीवार पर बनाने चित्र से स्कूली बच्चें खासे खुश है। उनके बनाए चित्र से दीवार सुंदर दिखता है। चित्रकारी करने वाले स्कूलों बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें