भंडारो में 56 में 22 हैंडपंप खराब
बरही (हजारीबाग) बरही प्रखंड के भंडारो पंचायत के विभिन्न टोला गांव में 22 हैंडपंप खर
बरही (हजारीबाग) : बरही प्रखंड के भंडारो पंचायत के विभिन्न टोला गांव में 22 हैंडपंप खराब है। इसके कारण गांव में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। समस्या के कारण ग्रामीण हलकान हैं। भंडारो के मुखिया सकलदेव यादव ने अपने पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव टोला का निरीक्षण के उपरांत बताया कि 56 चापाकल में 22 हैंडपंप खराब पाया गया। इस बाबत मुखिया सकलदेव यादव ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति हजारीबाग के कार्यपालक अभियंता को पत्राचार करते हुए सभी खराब हैंडपंप को बनवाने की मांग की है। ताकि ग्रामीणों को पेयजल समस्या से अविलंब निजात मिल सके। साथ ही मुखिया ने खराब हैंडपंप की सूची भी सौंपी है। इसमें बताया गया कि बेहराबाद ग्राम में 8, हथगड्डा में 3, भंडारो में 1, पुरहारा में 5, तेतरिया भंडारो में 2, धोबियापहरी में 3 चापाकल समेत 22 हैंडपंप खराब हैं।