Move to Jagran APP

विनोद साव बने प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

बरकट्ठा प्रखंड के उतरी पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय बरकट्ठा में सोलह सदस्यों वाली प्रबंध

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 09:03 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 09:03 PM (IST)
विनोद साव बने प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
विनोद साव बने प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

बरकट्ठा : प्रखंड के उतरी पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय बरकट्ठा में सोलह सदस्यों वाली प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न किया गया। चुनाव में चार पदेन सदस्य एवं बारह सदस्यों को चुनाव किया गया। चुनाव में बिनोद साव को अध्यक्ष,सरोज देवी को उपाध्यक्ष एंव संयोजिका आरती देवी को बनाया गया।चुनाव में मुख्य रुप से मुखिया बसंत साव, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार पॉल, चुनाव प्रवेक्षक बिनोद शर्मा उपस्थित थे। मौके पर बीईओ अशोक कुमार पॉल ने गठित समिति के सभी सदस्यों को उसके कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। चयनित सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि आप एमडीएम हो या शिक्षण क्षेत्र आप अपना पद का उपयोग कर विद्यालय में बेहतर कार्य करें। विद्यालय ज्ञान का मंदिर होता है। मौके पर उपस्थित लोगों में प्रधानध्यापिका मंजुबाला, शिक्षक रामकिसुन महतो, उपमुखिया शंकर यादव, पंसस प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, वार्ड सदस्य अनवर अंसारी, सुरेश यादव, बंशी यादव, सीटन दास, भुनेश्वर राम, गुडन साव, अशोक दास, अशोक गुप्ता, शंभु यादव समेत सैकडो ग्रामीण उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.