Move to Jagran APP

कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू

विष्णुगढ़ चार दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के पहले दिन पूरा विष्णुगढ़ गेरुवा रंग मे

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 08:50 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 06:20 AM (IST)
कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू

विष्णुगढ़ : चार दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के पहले दिन पूरा विष्णुगढ़ गेरुवा रंग में रंग गया। 31 सौ की संख्या में पीला वस्त्र धारण किए माता एवं बहनों ने कलश यात्रा निकाल महायज्ञ का प्रारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरा दिन गायत्री महामंत्र आयोजन स्थल में गुंजता रहा। दस हजार से अधिक की संख्या में महायज्ञ में शामिल होने गायत्री परिवार के लोग विष्णुगढ़ पहुंचे है। बुधवार को यज्ञ स्थल से शुरू हुई कलश यात्रा जमुनिया डैम नदी पहुंची। यहां वैद्विक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा में जगह जगह पुष्प की वर्षा की गई। कलश यात्रा विष्णुगढ़ के अखाड़ा चौक, गोला चौक, चौवटिया, अंबेडकर चौक, हास्पीटल चौक, करंज मोड़, बौलियांगज, रमुआ के से होकर गुजरी और

loksabha election banner

उत्तरवाहिनी जमुनियां नदी पहुंची। कलश यात्रा में मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल अपनी मां व पत्नी के साथ शामिल हुए। पारंपरिक तरीके से जल भरा और फिर यज्ञ स्थल पहुंच कर महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने मानसिक शांति के लिए यज्ञ अनुष्ठान के आयोजन को जरूरी बताया।कहा कि धर्म से श्रद्धालुओ का गहरा आस्था जुडा होता है। ऐसे धार्मिक आयोजन से आस्था और प्रगाढ़ होकर अनुयायियो को आत्मसंतुष्टि होती है

विधायक ने सौंपी यज्ञ मशाल

विधायक ने गायत्री परिवार की ओर से महिलाओ को यज्ञ का मशाल सौंप कर कलश यात्रा का नेत्त्व करने की जिम्मेदारी दी। कलश यात्रा में बच रहे वाद्य यंत्रो के बीच किए जा रहे गायत्री मं़त्रोच्चारण के साथ एक बनो नेक बनो, हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा,

नर नारी एक सम्मान जैसे नारे लगाए जा रहे थे।

दिखी जनजातीय झलक, कलश यात्रा में नाचते गाते हुए शामिल

चार दिवसीय इस महायज्ञ में जनजातीय परिवार की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।

कलश यात्रा में शामिल हुई बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा. कृष्णा सिंह के प्रपौत्री

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा. कृष्ण सिंह की रिश्ते में लगने वाली प्रपौत्री देजी सिंह भी कलश यात्रा में शामिल हुई। कर्मकांडी नमो नारायण पाण्डेय ने कलश एवं पंच तत्वों के महत्व को विस्तार से बताते हुए यज्ञ के मानव जीवन में उपयोगिता को बताया। एंबिशन पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों ने झांकी निकालकर गायत्री महायज्ञ के महत्ता को समझाया। निकाली झांकी में बेटी पढाओ बेटी बचाओ पर जोर दिया गया। मौके पर गायत्री परिवार के सच्चिदानंद सिंह, नमो नारायण पाण्डेय, नरेंद्र विद्यार्थी प्रो0 ललिता राणा, पुर्व विधायक टेकलाल महतो की पत्नी लाखेश्वरी देवी, मांडू विधायक की पत्नी ललिता देवी, पजिप सदस्य प्रियंका कुमारी, नीरज तिवारी, श्याम यादव, अरूण साहू, रमेश नेगी, पुरन साहू, गुरू प्रसाद, विनोद प्रसाद, सोबरन भगत, विनोद सिंह, दिनेश प्रसाद बरनवाल, देवानंद प्रसाद, नारायण महतो, आजादी सिंह, मनोज कुमार सिंह, किशोर कुमार मंडल, वरूण कुमार, राजेंद्र सिंह, चेडरा मुखिया अशोक कुमार, राजू प्रसाद, हिरामन महतो, गौतम भारती, युगल स्वर्णकार, शशांक शेखर के अलावा बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.