शंकर साव बने तैलिक साहु समाज के प्रखंड अध्यक्ष
बरकट्ठा बरकट्ठा प्रखंड के तैलिक साहु समाज की बैठक साहु धर्मशाला में हुई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 09:02 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:39 AM (IST)
बरकट्ठा : बरकट्ठा प्रखंड के तैलिक साहु समाज की बैठक साहु धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता स्थानीय मुखिया बंसत साव व संचालन केदार साव ने किया। बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से बंडासिंगा निवासी शंकर साव को प्रखंड अध्यक्ष व उमेश गुप्ता को सचिव चुना गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष नारायण साव, उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद साव, उपाध्यक्ष शतीश शीतल, उपाध्यक्ष घनश्याम साव, युवा अध्यक्ष दुर्गा साव व युवा उपाध्यक्ष विनोद साव बनाए गए। इसमें मुख्य अतिथि प्रमंडलीय अध्यक्ष मिश्रीलाल साहु, जिला के कार्यकारी अध्यक्ष नारायण साव व महासचिव लालकिशोर साहु उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने कहा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के लोग आगे आएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें