सीएम की पत्नी ने परिजनों से की पूजा-अर्चना
केरेडारी मुख्यमंत्री रघुवर दास की पत्नी रुक्मणि देवी ने अपने सगे संबंधियों के साथ मंगलवा
केरेडारी : मुख्यमंत्री रघुवर दास की पत्नी रुक्मणि देवी ने अपने सगे संबंधियों के साथ मंगलवार को प्रसिद्ध सिद्ध पीठस्थल कंडाबेर गांव स्थित मां अष्टभुजी की पूजा-अर्चना कर राज्य के लोगों के लिए शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने बताया कि मां की आस्था व हर मन्नत पूरी होने की बात सुनकर यहां पहुंची हूं। मां की पूजा-अर्चना के दौरान मन्नत पूरी होने के लिए पुष्प भी चढ़ाया। यह पुष्प उनकी आंचल में आशीर्वाद स्वरूप गिरा। पूजा पुजारी देवदत्त मिश्रा ने कराई। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार के लिए भी कामना की। मौके पर केरेडारी सीओ देव प्रिया, बीडीओ देवलाल उरांव, बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार संजीव,केरेडारी थाना के सअनि मनोज कुमार सिंह,कमल क्लब के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद साव,कंडाबेर मुखिया आशा देवी,बेंगवरी मुखिया अनिता देवी, लीलाधन साव,दिनेश साव, कमल क्लब अध्यक्ष प्रमोद साव आदि मौजूद थे।