मजदूर किसान संघ आंदोलन की राह पर
केरेडारी प्रखंड के कृषि फार्म मैदान में सोमवार को मजदूर किसान संघ की प्रखंड स्तरीय ब
केरेडारी : प्रखंड के कृषि फार्म मैदान में सोमवार को मजदूर किसान संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के महामंत्री सतीश सिन्हा की अध्यक्षता में की गई। संचालन मो. इनामुल अंसारी कर रहे थे। बैठक में श्री सिन्हा ने कहा कि यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले। मजदूरों को उचित भत्ता। वहीं किसानों की जो समस्या है, उसे भी गंभीरता से सुना जाए। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, मोहल्लों की सड़क आदि को दुरुस्त की जाए। बैठक में सचिव राजेश रॉनिक, मुकेश कुमार, प्रकाश कुमार साह, सुभान अंसारी, मुस्ताक अंसारी, अरविद ठाकुर, संजय ठाकुर, सोनू ठाकुर, हातिम अंसारी, शफीक अंसारी, दशरथ महतो, छोटेलाल ठाकुर, सीता राम साह, मिन्हाज अंसारी, रमेश महतो, सुलेमान अंसारी, अबरार अंसारी , जाकिर मियां, तस्लीम अंसारी, लतीफ मियां, छोटेलाल ठाकुर आदि मौजूद थे।