भ्रष्टाचार, दोहन व शोषण से मुक्ति है उद्देश्य
जासं हजारीबाग नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया झारखंड की बैठक हुई।
जासं, हजारीबाग : नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया झारखंड की बैठक रविवार को हुई। इसमें कमेटी के कई पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हजारीबाग के जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ. रंजन कुमार, मीडिया प्रभारी के रूप में दिनेश कुमार सिंह का मनोनयन किया गया। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय संगठन सचिव मनीष शरण, प्रदेश अध्यक्ष मयंक कुमार आंजनेय, प्रदेश सचिव गोविद कुमार, प्रदेश संगठन सचिव अखौरी रविद्र नाथ सहाय मौजूद थे। जानकारी दी गई कि संग्ठन का मुख्य उद्देश्य समाज को भ्रष्टाचार, दोहन व शोषण से मुक्ति दिलाना है। साथ ही नि:स्वार्थ रूप से इमानदारी पूर्वक समाज की सेवा करना है। इस अवसर पर कई लोगों ने कमेटी की सदस्यता भी ग्रहण की जिनमें अरविद कुमार भगत, तंजिहर सिंह, रंजीत कुमार, मनोज महतो अदि शामिल हैं।