प्रदेश रसोइया संघ बैठक, आंदोलन की बनी रणनीति
संवाद सहयोगी हजारीबाग प्रदेश रसोइया संघ की बैठक हजारीबाग स्टेडियम में रविवार को हु
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 08:31 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 08:31 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हजारीबाग : प्रदेश रसोइया संघ की बैठक हजारीबाग स्टेडियम में रविवार को हुई। बैठक का आयोजन राजभवन के समीप होने वाला धरना और प्रदर्शन को लेकर किया गया था। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष महेंद्र राम ने की। तय किया गया कि मांगे पूरी होने तक चलने वाले आंदोलन में जिलावार अपनी संख्या लेकर जाएंगे। हजारीबाग के लोग 22 एवं 27 को जाएंगे। बैठक में पांच विषयों पर चर्चा की गई। इनमें सामान काम का समान वेतन, पीएफ, अध्यक्ष संयोजिका को हटाने की प्रक्रिया बंद करने, संयोजिका अध्यक्ष को स्थायी करने तथा वेतन वृद्धी की मांग शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें