वरीय अधिवक्ता बिरजू कुशवाहा लापता
हजारीबाग वरीय और वृद्ध अधिवक्ता बिरजू प्रसाद कुशवाहा लापता हो गए है। गुरुवार को वे अपन
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 08:49 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 08:49 PM (IST)
हजारीबाग : वरीय और वृद्ध अधिवक्ता बिरजू प्रसाद कुशवाहा लापता हो गए है। गुरुवार को वे अपने घर से साइकिल लेकर निकले और दूबारा नहीं लौटे। इस बाबत मुफ्सिसल पुलिस में सनहा दर्ज कर खोजबीन शुरु कर दी गई है। अधिवक्ता पुत्र रंजन कुमार ने बताया कि वे अल्जाईमर के बीमारी से पीड़ित थे और उनका रांची से इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक संध्या चार बजे वह साईकल ले कर निकले और देर शाम तक घर नही लौटे। घर वालों ने आस पड़ोस,रिश्तेदार के घर खोज बीन की लेकिन इसकी जानकारी नहीं मिल सका। परिजन वाहन में लाउडस्पीकर से घोषणा कर खोज करवा रहे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें