तैलिक समाज की बैठक में दहेज उन्मूलन जोर
चरही आदर्श ग्राम जरबा में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय तैलिक समाज की बैठक आहूत की गई। इस
चरही: आदर्श ग्राम जरबा में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय तैलिक समाज की बैठक आहूत की गई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया रामदुलार महतो ने की। बैठक में जिला स्तर से कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने मंच साझा करते हुए समाज को एकजुट रखने का आह्वान किया। कहा कि समाज में अभी भी बहुत कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। दहेज प्रथा लाख कोशिश के बावजूद भी बढ़ ही रहा है। इससे समाज के निचले स्तर को काफी कठिनाई हो रही है। शिक्षा को बढ़ावा देकर ही अपने समाज को ठीक किया जा सकता है। जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन प्रसाद नायक को बनाया गया। जबकि सचिव रामदुलार साव व कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष नारायण साव, ओम प्रकाश साव, पुरन साव, सेवा निवृत प्राचार्य सोमर साव, श्याम किशोर साव, शीला देवी, देवनारायण साव, कौशलेश किशोर, सुरेश साव, लखन साव, सुधीर कुमार, कालीचरण साव, लखन साव सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।