Move to Jagran APP

बड़कागांव में बूथ प्रभारी आजसू को दिलाएंगे जीत

बड़कागांव आजसू पार्टी के प्रखंड कार्यालय सह रोशनलाल चौधरी के आवास में आजसू पार्टी की

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 08:35 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 08:35 PM (IST)
बड़कागांव में बूथ प्रभारी आजसू को दिलाएंगे जीत
बड़कागांव में बूथ प्रभारी आजसू को दिलाएंगे जीत

बड़कागांव: आजसू पार्टी के प्रखंड कार्यालय सह रोशनलाल चौधरी के आवास में आजसू पार्टी की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गिरि व संचालन प्रखंड सचिव कामेश्वर महतो ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी बूथ कार्यकर्ताओं को जुट जाने को कहा गया। साथ ही प्रखंड के सभी महिला समूह के बीच दरी कुर्सी देकर महिला समूह को सम्मानित किया जाएगा। शुभारंभ कांडतरी पंचायत के खैरातरी गांव से आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी करेंगे। बैठक के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने कहा कि आज जिस तरह बड़कागांव प्रखंड के सभी बूथ प्रभारियों की उपस्थिति प्रखंड कार्यालय में हुई है इससे साफ पता चलता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी अपना परचम लहराया। कहा कि आजसू पार्टी और उनके उद्देश्य को सभी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं। सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष कामेश्वर महतो, जिला सचिव निर्मल महतो, उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर, राजू मुंडा, कैलाश महतो, राजकिशोर जायसवाल, सत्येंद्र गुप्ता, बुधन साव, सुधीर चौबे, कामेश्वर कुमार, संजय कुमार, राजेश कुमार, शिबू कुमार,राजेश रजक, तुलेश्वर महतो, महेंद्र महतो, मुंशी महतो आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.