शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में जल संचयन पर चर्चा
केरेडारी प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को बीईईओ चंद्रशेखर भारती के नेतृत्व
केरेडारी : प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को बीईईओ चंद्रशेखर भारती के नेतृत्व में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पूरी बैठक के दौरान दैनिक जागरण अ़खबार के पहल पर प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों में गठित जागरण जल सेना के कार्यों की समीक्षा की गई। विद्यालयों के जागरण जल सेना के द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में कई सार्थक प्रयास किये गए है। सेना के प्रत्येक जल सैनिकों ने अपने नाम से तो पेड़ लगाये। तथा अपने आस पास के लोगो को भी जागरूक किया। वहीं प्रखंड के दैनिक जागरण प्रतिनिधि के द्वारा जल संरक्षण से सम्बंधित जानकारी शिक्षको और अबिभावको को दिया। इसमे मुख्य रूप से विद्यालय के जागरण जल सेना के द्वारा विद्यालय परिसर और आसपास के लोगो की मदद से सैकड़ो पौधा लगाये गए। प्रत्येक विद्यालयों में पानी सोख्ता बनाया, वाटर हार्वेस्टिग प्लांट पर काम चल रहा है। आगे बताया की जिन विद्यस्लयों में जल संरक्षण पर बेहतर कार्य किया जायगा। उस टीम के विजित बच्चों को जागरण द्वारा आयोजित निबंध और प्रिटिग प्रतियोगिता में भाग लेने और जागरण डॉट कॉम पर भी चलाया जायगा। उपस्थित सैकड़ो शिक्षको और अभिभावको ने दैनिक जागरण अ़खबार के इस पहल को सार्थक और सराहनीय प्रयास बताया। जबकि उक्त बैठक में शिक्षा के शैक्षणिक स्तर में गुणात्स्मक विकास को लेकर विद्यालयों में लगातार बच्चों के माता पिता और अभिभावको के साथ बैठक कर शिक्षा के महत्व पर चर्चा करने की बात कही गई। साथ हीं बीइइओ श्री भारती ने विद्यालय के बाल संसद को सक्रिय और बाल पंजी को अपडेड रखने की जरूरत बतलाया। तथा विद्यालय में समाजिक अंकेक्षण के दौरान सभी दस्तावेजों को चुस्त दुरुस्त रखने से सम्बंधित की टिप्स बताये। मौके पर बीइइओ चंद्रशेखर भारती, बीआरपी, सीआरपी में सुनील पांडेय, महेंद्र राम, कामेश्वर चौधरी, नारायण साव, अभय तिवारी, शिक्षकों में तपेश्वरनाथ वर्मा, नागेश्वर तिवारी, बैजनाथ तिवारी, कन्या वि की प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी, प्रेमलता देवी, रुक्मणी देवी, कनकलता सिंह, कोदवे वि की पूनम कुमारी, सुधीर कुमार, अजय कुमार, देवेन्द्र दास, रामनाथ महतो, निरी मवि के रविशंकर कुमार, सालेह गजाली, बालेश्वर राणा, भुनेश्वर राम समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।