Move to Jagran APP

नितिश के आगमन को ले जदयू ने की बैठक

फोटो 01- बैठक को संबोधित करते वक्ता। जासं रामगढ़ स्थानीय गौशाला रोड स्थित होटल राज के सभागार में गुरुवार को जदयू झारखंड प्रदेश की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के झारखंड प्रदेश उपप्रभारी अरुण कुमार शामिल हुए। बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर सात अगस्त को रांची में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक से संबंधित चर्चा हुई। संबोधित करते हुए उप प्रभारी ने बताया कि बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर राष्ट्रीय महासचिव रामचन्द्र प्रसाद सिंह व ललन सिंह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा देने के लिए आ रहे है। आज हमारी पार्टी बिहार के बाहर भी सफल हो रही है। बैठक में जदयू नेता सुदीत सिंह तेजपाल महतो व रमाकांत पटेल ने भी संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 04:20 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 04:20 PM (IST)
नितिश के आगमन को ले जदयू ने की बैठक
नितिश के आगमन को ले जदयू ने की बैठक

जासं, रामगढ़ : स्थानीय गोशाला रोड स्थित होटल राज के सभागार में गुरुवार को जदयू झारखंड प्रदेश की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के झारखंड प्रदेश उपप्रभारी अरुण कुमार शामिल हुए। आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर सात अगस्त को रांची में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक से संबंधित चर्चा हुई। संबोधित करते हुए उप प्रभारी ने बताया कि बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय महासचिव रामचन्द्र प्रसाद सिंह व ललन सिंह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा देने के लिए आ रहे है। आज हमारी पार्टी बिहार के बाहर भी सफल हो रही है। बैठक में जदयू नेता सुदीत सिंह, तेजपाल महतो व रमाकांत पटेल ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.