बुढ़वा महादेव मेला का उद्घाटन, उमड़े श्रद्धालु
बड़कागांव बुढ़वा महादेव श्रावणी मेला का उद्घाटन सावन के प्रथम दिन बुधवार को किया गया।
बड़कागांव: बुढ़वा महादेव श्रावणी मेला का उद्घाटन सावन के प्रथम दिन बुधवार को किया गया। बतौर अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी, डीएसपी अनिल कुमार सिंह, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो , जिप सदस्य टूकेस्वर प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप किया। मेला पूरे सावन माह 15 अगस्त तक चलेगा। मेले के उद्घाटन पूर्व बड़कागांव डीएसपी अनिल कुमार सिंह ने बुढ़वा महादेव मंदिर की अपने परिवार के संग पानी से साफ सफाई की। तत्पश्चात डीएसपी ने अपने पत्नी- पुत्री के साथ भगवान शिव का पूजा अर्चना रुद्राभिषेक किया। पूजा के पश्चात लोगों के बीच डीएसपी ने प्रसाद का वितरण किया। बुढ़वा महादेव में पहले दिन लगभग 5000 शिव भक्तों श्रद्धालुओं ने शिवलिग पर जलाभिषेक किया।
मौके पर उपस्थित डीएसपी की पत्नी, पुत्री , अवर पुलिस निरीक्षक कामेश्वर सिंह , प्रवीण कुमार, शशि कुमार मेहता,
दामोदर प्रसाद मेहता, जय हिद महतो, सुभाष सिंह, सुरेंद्र कुमार ,सहेश कुमार, सोहन लाल मेहता, राजीव रंजन, आशीष कुमार, जयशंकर महतो, मीनू महतो ,नरसिंह प्रसाद, अरविद कुमार, द्वारिका महतो ,विशेश्वर महतो, संतोष कुमार, घनश्याम कुमार, हुलास प्रसाद दांगी सहित सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित थे।