आषाढ़ शुक्ल गुरु पूर्णिमा का आयोजन
मासूम अहमद हजारीबाग इस वर्ष सावन मास की शुरुआत हो चुकी है। मगर प्रमंडलीय मुख्यालय हजार
संसू, बड़कागांव : सोनी धर्मशाला में मंगलवार को आषाढ़ शुक्ल गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिदू परिषद ,बजरंग दल ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों के अलावा प्रखंड के कई प्रबुद्ध लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में लोगों ने भगवा ध्वज के समक्ष प्रार्थना सभा की इस दौरान लोगों ने गुरु को याद किया और भगवा ध्वज के समक्ष दक्षिणा अर्पित किया गया। इस दौरान हजारीबाग जिले से आए टेकलाल जी ने कहा कि गुरु से बढ़कर कोई नहीं होता है गुरु ही सच्चे मार्ग पर ले जाने की शिक्षा देता है। हमें गुरु को कभी भी नहीं भूलना चाहिए उनके प्रति हमेशा समर्पित होना रखनी चाहिए। कार्यक्रम में, टेकलाल जी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, अरुण प्रसाद, प्रो. लालदेव महतो, विजय सिंह, पिटू सोनी, सचिन सोनी, लेखराज कुमार, विशाल कुमार, शुभम कुमार, सूरज कुमार, नितिन कुमार, गगन कुमार, सोनू कुमार, मोनू कुमार, राजेश कुमार ,बसंत कुमार, कृतकुमार, अंशु कुमार, सुनील कुमार, अक्षय कुमार, हर्ष कुमार आदि उपस्थित थे।