Move to Jagran APP

13 सूत्री मांग को लेकर जेवीएम का धरना

संवाद सूत्र इचाक झारखंड विकास मोर्चा के प्रखंड कमेटी इचाक द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 06:18 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 06:18 PM (IST)
13 सूत्री मांग को लेकर जेवीएम का धरना
13 सूत्री मांग को लेकर जेवीएम का धरना

संवाद सूत्र इचाक : झारखंड विकास मोर्चा के प्रखंड कमेटी इचाक द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा मेहता व संचालन जिला सचिव रमेश हेब्रोम ने की। धरने को संबोधित करते हुए जेवीएम के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जन विरोधी सरकार है। जनता की मूलभूत समस्याओं पर सरकार का ध्यान नही है। प्रखंड में किसानों को अभी तक अनुदान पर बीज मुहैया नहीं किया गया है। बिजली व्यवस्था स्थिति भी लचर है। केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अशोक यादव ने कहा कि वर्षों पूर्व किसानों, मजदूर के द्वारा बंजर भूमि को अपने खर्च से उपजाने योग्य भूमि बनाकर खेती करते आ रहे हैं तथा जमाबंदी भी कायम है फिर भी सरकार द्वारा रसीद नहीं काटी जा रही है। धरना के माध्यम से मांग करते हैं कि सरकार अविलंब रसीद का काटने का आदेश पारित करें। केंद्रीय सदस्य प्रमिला वर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार जन विरोधी है। धरना को प्रो. ब्रजकिशोर प्रसाद मेहता, जगदेव चौधरी, प्रयाग प्रसाद मेहता, अर्जुन राम, राजवल्लभ प्रसाद मेहता, धनेश्वर सोनी, मोमिन खान आदि ने सम्बोधित किया। मौके पर अफसाना खातून, जागेश्वर प्रसाद मेहता, सीता राम मेहता, भीम मेहता, आसमा खातून, बंगाली मेहता, लोकनाथ राम, बसंती देवी, धर्मी देवी, गोविद साव, घनश्याम पासवान, प्रदीप मेहता, विनोद रवानी, रेशमी देवी, सरिता देवी, रणधीर महतो, अशोदा देवी, रौनक जहां, बसंती देवी, सुनीता देवी, नागेश शर्मा, जलाल राम, नरेश पासवान, ईश्वर राम, शिव कुमार यादव, विकास कुमार यादव, खिरोधर महतो, बासुदेव कुशवाहा, लोकनाथ प्रसाद मेहता समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.