Move to Jagran APP

आधुनिक तरीके से खेती करें किसान : विधायक

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) बरही प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि सिगल विडो सेंटर में शनिवार क

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 08:15 PM (IST)
आधुनिक तरीके से खेती करें किसान : विधायक

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) : बरही प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि सिगल विडो सेंटर में शनिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत आत्मा हजारीबाग के बैनर तले किसानों के बीच निश्शुल्क हाइब्रिड मक्का (सूर्या इनएमएच -803) बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। विधायक मनोज कुमार यादव ने किसानों का हौसलाफजाई करते हुए उन्हें आधुनिक तरीके से खेती करने एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी रखते हुए उसका समुचित लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। किसान और बेहतर तरीके से ऊपज कैसे बढ़ाए इसके लिए कृषि के आधुनिक तरीकों को जानना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी ने कहा कि किसान समाज के आर्थिक सुधार का मूल आधार है, किसानों का सीधा संबंध कृषि से है और कृषि उपज पर अर्थव्यवस्था काफी हद तक निर्भर करती है। इसलिये किसानों कि जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों को जागरूक और क्रियाशील होना बहुत ही जरूरी है। बीसीओ संजय कुमार यादव ने कहा कि प्रखंड के 20 हेक्टेयर खेत के लिए किसानों के बीच उन्नत किस्म के हाइब्रिड मक्का बीज का वितरण किया जा रहा है। किसान इसका समुचित उपयोग में लाएं। मंच संचालन करते हुए आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक चिताहरण पाठक ने कहा कि शनिवार को 110 किसानों को मक्का बीज दिया गया शेष बचे किसान भाइयों के बीच सोमवार को मक्का बीज वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, बीसीओ संजय कुमार यादव, प्रमुख प्रातिनिधि देवनन्दन यादव,पूर्व मुखिया वरिष्ठ नेता शमशेर आलम, युवा नेता अजय कुमार दुबे, बरही व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक सिंह, मुखिया हरेंद्र गोप, बीस सूत्री सदस्य डोमन पांडे, पंसस राजकुमार रविदास, आत्मा के एटीएम उमेश कुमार राणा, संजय रविदास, देवधारी प्रजापति, अमित सिंह, उदय यादव, ओआई जीतू रविदास, संतोष कुमार समेत भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.