बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को ले निकली रैली
संवाद सूत्र केरेडारी शुक्रवार को केरेडारी के बाल विकास परियोजना कार्यालय से बीडीअ
संवाद सूत्र केरेडारी : शुक्रवार को केरेडारी के बाल विकास परियोजना कार्यालय से बीडीओ देवलाल उराव, सीडीपीओ श्यामा कुजूर के नेतृत्व में सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर रैली निकली। इसमें केरेडारी कन्या मवि की सैकड़ों छात्राएं भी शामिल थीं। उक्त रैली प्रखंड परिसर का भ्रमण करते हुए केरेडारी मुख्य चौक होकर वापस सीडीपीओ कार्यालय पहुंच एक नुक्कड़ सभा के साथ संपन्न हो गई। इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से संबंधित नारे भी लगाते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। मौके पर बीडीओ, सीडीपीओ, पर्यवेक्षक मंजू कुमारी, अनीता देवी, अर्पणा कुमारी, सेविकाओं में सुमन राणा, नीलम देवी, पूर्णिमा देवी, किरण देवी, नीलू देवी, मालती देवी, रुक्मणी देवी, शिक्षाओ में गीता देवी, पूनम कुमारी, उर्मिला सिंह, सरिता देवी, उर्मिला देवी, छात्रों में लक्ष्मी कुमारी, रुखसार बानो, अंशु कुमारी, प्रीटी कुमारी, सुगंधा कुमारी समेत सैकड़ों छात्राएं शामिल थी।