बरसोत में जल चौपाल लगाकर किया गया जागरूक
संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) बरही के बरसोत पंचायत में राजगढ़ मैदान में सरकार द्वारा चलाए
संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग): बरही के बरसोत पंचायत में राजगढ़ मैदान में सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान के तहत संध्या जल चौपाल लगाया गया। संध्या चौपाल में बीडीओ अरुणा कुमारी पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया सीता देवी ने किया। मौके पर ग्रामीणों को बताया गया कि पानी दोहन कम कर पानी बचाया जा सकता है, जंगल नहीं काटते हुए पेड़ पौधे और जंगल लगा कर भी जल स्तर बढ़ाया जा सकता है, टीसीबी, डोभा, तालाब, नहर आदि बनाकर वर्षा जल का संचयन किया जा सकता है। संध्या जल चौपाल कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी विष्णुधारी महतो, पंसस वन बिहारी चंद्रवंशी, उप मुखिया मनोरमा पांडे प्रतिनिधि पप्पू पांडे, जनजागरण केंद्र के समन्वयक चितरंजन महतो, पंचायत सेवक केदार साव, रोजगार सेवक अनिल कुमार, वार्ड सदस्य विनोद महतो, अजय कुमार रामराज, रामदेव पाठक, दिवाकर पाठक, दीपक पाठक, अनवर खलीफा, अजय रजवार, रामप्रसाद कुशवाहा, आंगनवाड़ी सेविका सरोज पाठक, नमिता देवी, नीतू देवी, रीना देवी, सहिया साथी माया देवी, वीणा देवी, जल सहिया अंजलि कुमारी, बिनोद सिंह, अजित राम, विनोद महतो, बहादुर चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, सिकंदर केशरी, मुकेश केशरी, विशेश्वर रविदास, बसंत रविदास, वार्ड सदस्य मंजू देवी, कृष्णदास आदि ग्रामीण शामिल थे।