भाजयुमो बनाएगा 50 हजार नए सदस्य
संस हजारीबाग भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा सदस्यता अभियान के दौरान पचास हजार नए
संस, हजारीबाग : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा सदस्यता अभियान के दौरान पचास हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस आशय का निर्णय गुरुवार को अटल भवन में भाजयुमो की जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार व विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश सिंह उपस्थित थे। सदस्यता अभियान का शुभारंभ आगामी 6 जुलाई से किया जाएगा। इसके लिए जिला महामंत्री अरविद सिंह को जिला सदस्यता प्रभारी व उपाध्यक्ष पंकज सिंह व अमित महतो को सह प्रभारी बनाया गया है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रंधीर पांडे, आशीष वर्मा, गौरव मिश्रा, सुनील वर्मा, वीरेन्द्र कुमार, आशीष गुप्ता, महेश अग्रवाल, विनोद मेहता, शिवपाल यादव, रंधीर सिंह सहित बडी संख्या में भाजयुमो के सदस्य उपस्थित थे।