Move to Jagran APP

अमित बने भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य

जासं हजारीबाग हजारीबाग के युवा समाजसेवी अमित कुमार सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 08:44 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 06:42 AM (IST)
अमित बने भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य
अमित बने भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य

जासं, हजारीबाग : हजारीबाग के युवा समाजसेवी अमित कुमार सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।इस से संदर्भित पत्र भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने अमित कुमार सिंह को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सौंपा। मालूम हो कि अमित कुमार सिंह स्थानीय खिरगांव निवासी हैं। युवा भारत नामक गैर सरकारी संगठन को भी अमित नेतृत्व प्रदान करते हैं। अमित का राजनीतिक लगाव पुराना है। विभावि से इन्होंने स्नातकोत्तर की उत्तीर्णता। हासिल की है। उनके इस मनोनयन पर अमित के शुभचितकों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव आदि को अशेष शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए उम्मीद जताई है कि अमित कुमार सिंह भाजयुमो संगठन को नई दिशा देंगे। शुभकामना ज्ञापित करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, महापौर रोशनी तिर्की, उपमहापौर राजकुमार लाल, कृष्ण मुरारी कुमार विश्वास प्रो.गजेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.